बचपन

बचपन
बचपन क्या है ?
अंत हीन कंटीली, मरुथल में
दो अंजुरी पानी।
भूत बैताल वाली लम्बी सपनों
में एक परी की कहानी।

बचपन क्या है ?
जहां से आगे निकल आने के बाद,
पलटने की बेचैनी,
पर पीछे लौटने नही देता ,
कांधे पर झूलता, , 
आगे बढ़ने की बेबसी।

बचपन क्या है ?
उन्मुक्त अम्बर में, मुक्त कंठ से,
गाते परिंदों की उड़ान।
मासूमियत भरा चेहरा,
और शैतानी भरा दांव।
बदमाश टेक्नोलॉजी की
विस्फोटक कहानी।

बचपन क्या है?
रेत में दो अंजुरी पानी?
भूत बैताल व एक परी की कहानी?
!
डॉ यू पी सिंह
02.01.2022

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

निश्चय ही

Herbs for Beauty

Drum Stick or सहिजन ,मोरिंगा