आँवला - बेहतरीन प्राकृतिक टोनिक
आँवला विटामिन 'सी' का सर्वोत्तम और प्राकृतिक स्रोत है और इसका विटामिन 'सी' नष्ट नहीं होता। मधुर, रक्तपित्त व प्रमेह को हरने वाला,अत्यधिक धातुवर्द्धक और रसायन है। जलन पीलिया रक्तपित्त, अरुचि, त्रिदोष, दमा, खाँसी, श्वास रोग, कब्ज, क्षय, छाती के रोग, हृदय रोग, मूत्र विकार आदि अनेक रोगों को नष्ट करने की शक्ति रखता है। वीर्य को पुष्ट करके पौरुष बढ़ाता है, चर्बी घटाकर मोटापा दूर करता है। सिर के केशों को काले, लम्बे व घने रखता है। जैसे देवताओं में ब्रह्मा-विष्णु-महेश हैं वैसे ही आयुर्वेद में हरड़-बहेड़ा और आँवला की कीर्ति है। ...