संदेश

2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बचपन

चित्र
बचपन बचपन क्या है ? अंत हीन कंटीली, मरुथल में दो अंजुरी पानी। भूत बैताल वाली लम्बी सपनों में एक परी की कहानी। बचपन क्या है ? जहां से आगे निकल आने के बाद, पलटने की बेचैनी, पर पीछे लौटने नही देता , कांधे पर झूलता, ,  आगे बढ़ने की बेबसी। बचपन क्या है ? उन्मुक्त अम्बर में, मुक्त कंठ से, गाते परिंदों की उड़ान। मासूमियत भरा चेहरा, और शैतानी भरा दांव। बदमाश टेक्नोलॉजी की विस्फोटक कहानी। बचपन क्या है? रेत में दो अंजुरी पानी? भूत बैताल व एक परी की कहानी? ! डॉ यू पी सिंह 02.01.2022